{"_id":"6928a206bc731756af0a0bba","slug":"the-food-department-team-set-up-a-camp-at-balaji-temple-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-161729-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खाद्य विभाग की टीम ने बालाजी मंदिर में लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खाद्य विभाग की टीम ने बालाजी मंदिर में लगाया शिविर
Fri, 28 Nov 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद फोटो-204-बालाजी मंदिर में दुकानदारों को जागरूक करते प्रशिक्षक एवं अन्य। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। खाद्य विभाग की टीम ने बालाजी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया। टीम में आए प्रशिक्षकों ने तेल, प्लास्टिक, नमकीन, पानी एवं अखबार के प्रयोग के बारे में दुकानदारों को जानकारियां दीं।
सहायक आयुक्त मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन पांडेय के नेतृत्व में बालाजी मंदिर परिसर में ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वरशिप’ के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक कुलभूषण भाटी ने दुकानदारों को बताया कि तेल का उपयोग दो से तीन बार होने पर उसे हटा दें। बचा हुआ तेल नामित कंपनी को बेच दें। प्लास्टिक में भोजन रखने एवं पॉलिथीन के प्रयोग से बचें। धूप में पानी की बोतल या पैकेट वाली नमकीन न रखें। इस अवसर पर मंदिर महंत मनीष भारद्वाज, ट्रस्ट अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।