फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The flow of pollution free Yamuna river in Suhaganagri intensified

सुहागनगरी में प्रदूषण मुक्त यमुना नदी के प्रवाह की कवायद तेज

Fri, 09 Apr 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The flow of pollution free Yamuna river in Suhaganagri intensified
फिरोजाबाद। पतित पावनी गंगा को निर्मल व पर्यावरण की दृष्टि से शुद्ध बनाने के लिए जिला स्तर पर भी ठोस पहल की जाएगी। गंगा में मिलने वाली यमुना नदी की धारा फिरोजाबाद से होकर गुजरती है। यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए जिला स्तर पर गंगा समिति का गठन किया गया है। समिति में शामिल 11 विभाग यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त कराने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके लिए कार्ययोजना शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

केंद्र के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के दायरे में अब गंगा एवं उसकी सहायक नदी यमुना को भी शामिल किया गया है। गंगा को शुद्ध कराने के लिए यमुना को भी प्रदूषण से मुक्त किया जाएगा। जिले में प्रवाहित यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त कराने के लिए जिला गंगा समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा समिति में वन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, स्वास्थ्य, आरईडी, जल निगम, सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा निजी स्वयंसेवी संस्था एवं पर्यावरण प्रेमियों को शामिल किया गया है। ये सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। अब प्रदूषणमुक्त कराने संबंधी एक संयुक्त कार्ययोजना शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

इन पर भी देना होगा ध्यान
सोफीपुर में बना एसटीपी अभी तक पूरी क्षमता से क्रियाशील नहीं हो सका है। इसके साथ ही दतौंजी, नया बांस क्षेत्र के प्रदूषित जल को यमुना में गिरने से रोकना है। नादन और सुजातगढ़ में अवैध खनन को रोकना भी जरूरी है क्योंकि यहां पर खनन होने से यमुना की गोद खोखली हो रही है। इसके अलावा अपरोक्ष रूप से यमुना में गिरने वाले औद्योगिक कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था भी प्रशासन को करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेंगे लाभ
- वन क्षेत्र के रूप में विकसित होगी यमुना की तलहटी।
- यमुना किनारे गांवों में सफाई व खुले में शौच से मुक्ति के ठोस प्रयास।
- चिह्नित यमुना घाटों पर नियमित सफाई, जागरूकता संदेश का प्रसारण।
- यमुना में गिरने वाले गंदे व प्रदूषित पानी की रोकथाम की कार्ययोजना
फैक्ट फाइल
- जिले में करीब 107 किलोमीटर के दायरे में यमुना की धारा प्रवाहित होती है
- चंद्रवार के अलावा जिले में सात अन्य जगहों पर हैं यमुना घाट
- यमुना किनारे बसे जिले के 78 गांव व पंचायतें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed