{"_id":"67f412409404cb718f079289","slug":"the-final-wrestling-match-between-wrestlers-from-agra-and-firozabad-ended-in-a-draw-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-145931-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आगरा और फिरोजाबाद के पहलवानों के मध्य बराबर पर छूटी अंतिम कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आगरा और फिरोजाबाद के पहलवानों के मध्य बराबर पर छूटी अंतिम कुश्ती
Mon, 07 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के नगला केशों में कुश्ती दंगल में दावपेंच लगाते पहलवान
टूंडला। नगला केशों स्थित उटसानी माता मंदिर परिसर में कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने अपने दांव दिखाए। दंगल में अंतिम कुश्ती सेमरा (आगरा) के पहलवान सुरेश व अनवारा (फिरोजाबाद) के पहलवान होशियार सिंह के बीच बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को बराबर सेला देकर सम्मानित किया गया।
दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता सत्यवीर यादव ने किया। दंगल में मोहम्मदाबाद के सतेंद्र पहलवान ने बवाइन के शिकंज पहलवान को शिकस्त दी। इकतरा के जितेंद्र पहलवान ने कपावली के प्रशांत पहलवान को पराजित किया। बुढ़ाना के जीतू पहलवान ने कुंडौल के दीपक पहलवान को पटखनी दी।
पलवल हरियाणा के सचिन पहलवान और सेमरा के राजेश पहलवान की कुश्ती बराबर पर रही। अंत में सेमरा के पहलवान सुरेश व अनवारा के पहलवान होशियार के मध्य कुश्ती कराई गई। कुश्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन
इस दौरान राजकुमार सरपंच, अमर सिंह यादव, हरीशंकर यादव, रामगोपाल यादव भुल्ली, रक्षपाल यादव, चौब सिंह यादव, रनवीर यादव, रामप्रकाश चतुर्वेदी, मुनेश बघेल पूर्व प्रधान, संजीव कुमार पूर्व प्रधान, जीतू यादव, अजीत यादव मौजूद रहे।