फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The exhibition will be today from diabetes prevention

मधुमेह से बचाव को प्रदर्शनी आज लगेगी

Fri, 13 Nov 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
The exhibition will be today from diabetes prevention
विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह से बचाव के लिए जनजागरण अभियान की शुरूआत की जाएगी। डा. प्रवीन गुप्ता ने कहा 14नवंबर को उनकी क्लीनिक पर एक समारोह होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. प्रवीन गुप्ता ने कहा कि देश में डायबिटीज (मधुमेह)रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया है। वर्तमान में यह संख्या 6.5 करोड़ तथा 2035 तक यह संख्या 13 करोड़ होगी। उन्होंने कहा कि मधुमेह बीमारी जीवन पर्यंत चलने वाली है। ब्लड में सुगर की मात्रा ही नहीं बढ़ती बल्कि डायबिटीज शरीर के प्रत्येक अंग पर हानिकारक असर भी डालती है। अनियंत्रित ब्लड सुगर से शरीर के मुख्य अंग जैसे ह्रदय, गुर्दे, आंख, दिल व शरीर की धमनियों में कुछ जटिलताएं हो जाती हैं। इसके कारण अंधापन, हार्ट अटैक, हाथ पैरों में विकलांगता एवं गुर्दे फेल होने जैसी बीमारी होती हैं। हर आठ सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। यदि हम जागरुक नहीं हुए तो आने वाले समय में यह बीमारी बिकराल रूप ले लेगी। 14 नवंबर को फीरोजाबाद क्लब के पास स्थित क्लीनिक पर डायबिटीज जन चेतना सचल वैन सेवा के साथ डायबिटीज जनचेतना रैली,डायबिटीज जन चेतना प्रदर्शनी कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शनी अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed