फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The employers agreed to the condition of bangle printing workers, work will be done from today

सेवायोजकों ने मानी चूड़ी छपाई कामगारों की शर्त, आज से होगा काम

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The employers agreed to the condition of bangle printing workers, work will be done from today
रफ़रोजाबाद ! वार्ता के बाद सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में मौजूद सेवायोजक व श्रमिक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चार दिन से मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे पुरानी चूड़ी छपाई श्रमिकों की बृहस्पतिवार को त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बन गई। वार्ता में छपाई श्रमिकों को प्रति तोड़ा पर चार रुपये की बढ़ी दर से मेहनताना देने और अवैध कटौती नहीं करने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

चूड़ी छपाई श्रमिकों की चार दिन पुरानी कामबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सेवायोजक और चूड़ी छपाई श्रमिकों की वार्ता आहूत की गई। वार्ता में सेवायोजक विजय टाइगर, अवनीश वर्मा, प्रशांत माहेश्वरी आदि ने चूड़ी छपाई कामगारों को प्रति तोड़ा चूडी छपाई की वर्तमान दरों के सापेक्ष प्रति तोड़ा पर चार रुपये की बढ़ोत्तरी करने और प्रति तोड़ा चार चूड़ी टूट फ्री देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके अलावा चूड़ी छपाई श्रमिकों के अर्जित मेहनताना में किसी भी प्रकार की अवैध कटौती नही किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा चूड़ी छपाई कारीगरों के यहां से निकलने वाली खराब चूड़ी को भी सेवायोजक अथवा गोदाम स्वामी बिना शर्त वापस लेंगे। इस दौरान श्रमिक पक्ष की ओर से तनवीर अख्तर, हाकिम सिंह निमोरिया, हाजी अब्दुल अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आपसी सहमति के बाद सेवायोजकों ने चूड़ी छपाई कामगारों की तीन प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली है। शुक्रवार से चूड़ी छपाई कामगार काम पर लौटेंगे।
अरुण कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed