फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The DM seized the powers of the head of Akalabad Hasanpur and Katana.

Firozabad News: आकलाबाद हसनपुर एवं कताना के प्रधान के अधिकार डीएम ने किए सीज

Fri, 26 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The DM seized the powers of the head of Akalabad Hasanpur and Katana.
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने जिले के नारखी ब्लॉक की आकलाबाद हसनपुर की प्रधान रिंकी देवी एवं एका ब्लॉक की ग्राम पंचायत कताना के प्रधान बीटू कुमार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को समाप्त कर दिया है। दोनों ग्राम पंचायतों के संचालन को शीघ्र ही कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

नारखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर की प्रधान रिंकी देवी के खिलाफ तालाब को मनमाने ढंग से खुदवाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई तो मौके पर जिस गाटा संख्या में तालाब खुदा दर्शाया गया था उसमें स्थापित नहीं मिला। डीएम ने जांच रिपोर्ट आने के साथ ही ग्राम प्रधान रिंकी देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए है। इसके साथ-साथ एका ब्लाक की ग्राम पंचायत कताना के ग्राम प्रधान बीटू कुमार के खिलाफ भी ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी। इस शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान बीटू कुमार के भी वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया है। एडीएम नमामि गंगे एवं प्रभारी डीपीआरओ मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि शिकायतों के चलते नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर की प्रधान रिंकी देवी एवं एका ब्लाक की ग्राम पंचायत कताना की ग्राम पंचायत के प्रधान बीटू कुमार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed