{"_id":"664ba99f98a4e06e55031fb4","slug":"the-criminal-made-the-old-woman-unconscious-and-absconded-with-cash-and-jewellery-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-124908-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वृद्धा को बेहोश कर बदमाश नकदी-आभूषण लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वृद्धा को बेहोश कर बदमाश नकदी-आभूषण लेकर फरार
Tue, 21 May 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। वृद्धा को सवारी के रूप में वाहन में बैठाने के बाद बदमाशों ने उसे अचेत कर दिया। इसके बाद बदमाश वृद्धा के पास रखी नकदी एवं आभूषण लेकर वृद्धा को अचेतावस्था में बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। अचेत अवस्था में रास्ते में पड़ी वृद्धा को एंबुलेंसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हुसैनपुर निवासी रामरती (75) रविवार रात अपने मायके बेवर जा रही थी। इसके चलते वह मैनपुरी चौराहे पर आई हुई थी, तभी किसी प्राइवेट वाहन में पहले से बैठे हुए लोगों ने वृद्धा को सवारी के रूप में बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद बदमाश ने वृद्धा को अचेत कर दिया और उसके पास रखे हुए आभूषणों में कुंडल, पायल, 2500 रुपये नकद, अंगूठी आदि ले लिए।
इसके बाद मांडई गांव के पास सुनसान रोड पर वृद्धा को अचेतावस्था में छोड़कर फरार हो गए। जब राहगीरों ने महिला को अचेतावस्था में पड़ा देखा तो उन्होंने 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को बुलाकर वृद्धा को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वृद्धा की बहू ने बताया कि सास से आभूषण एवं नकदी बदमाश ले गए हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अभी इस घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।