फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The conference focused on elections in BJP

भाजपा के सम्मेलन में चुनावों पर फोकस

Sun, 17 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
The conference focused on elections in BJP
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा प्रदेश में किसान भूखों मर रहा है। प्रदेश की अखिलेश सरकार सरकारी पैसे को सैफई में पानी की तरह बहा रहे हैं। भाजपा में हर जाति वर्ग का सम्मान है। भाजपा 2017 के चुनाव की पूरी तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

बघेल रविवार को हिमायूंपुर में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनवारी लाल वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेताओं का फूलमालाओं एवं साफा बांधकर स्वागत किया। प्रो. बघेल ने कहा कि भाजपा के मिशन 2017 का आगाज हो गया है। 2017 के चुनाव में भाजपा अपना परचम फहराएगी। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीब तबके के लोगों को लाभ देने को प्रदेश सरकार को 1200 करोड़ रुपया दिया है। प्रदेश की सपा सरकार जनता को लाभ नहीं दे रही है। क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष शिवमोहन श्रोत्रिय ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा में होड़ मची हुई है। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि महानगर के हर कार्यकर्ता को सम्मान मिले ऐसा प्रयास होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नानकचंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की अच्छी नीतियों के चलते ही हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़े हैं। अनिल भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, लकी गर्ग, चेतराम यादव, नवनीत शुक्ला, निकुंज शुक्ला, सुरेंद्र राठौर, अंकित तिवारी, विनोद राठौर, महेश गुप्ता, प्रदीप यादव, सौरभ गर्ग, शिवम शर्मा, निकुंज शुक्ला, राधेश्याम यादव, संजय मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed