{"_id":"6a11eb828a73f2efde0395e6","slug":"the-case-of-assault-in-the-district-cooperative-bank-reached-the-court-of-the-chairman-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-175537-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिला सहकारी बैंक में मारपीट का मामला अध्यक्ष के दरबार में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिला सहकारी बैंक में मारपीट का मामला अध्यक्ष के दरबार में पहुंचा
Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला सहकारी बैंक के सचिव महाप्रबंधक मनोज कुमार मौर्य और जसराना शाखा के तत्कालीन प्रबंधक नवनीत यादव के बीच हुई मारपीट का विवाद अब जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के पास पहुंच गया है। बैंक की साख और गरिमा को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से हल कराने का भरोसा दिया है, हालांकि सचिव महाप्रबंधक के उपस्थित न होने के कारण अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।
विवाद की शुरुआत मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक के दौरान हुई थी, जिसमें जसराना प्रबंधक नवनीत यादव ने सचिव महाप्रबंधक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। इसके बाद बुधवार जिला सहकारी बैंक के दबरई स्थित मुख्य कार्यालय में दोनों अधिकारी आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हो गई। इस टकराव में नवनीत यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मटसेना थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, वहीं सचिव महाप्रबंधक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवनीत यादव को निलंबित कर दिया था।
मामला चूंकि बैंक के शीर्ष अधिकारियों से जुड़ा है, इसलिए पुलिसिया कार्रवाई के बजाय इसे विभागीय स्तर पर ही सुलझाने की कवायद की जा रही है। बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को बैठाकर बीच का रास्ता निकालने की पहल की है। सचिव महाप्रबंधक मनोज मौर्य के आते ही दोनों पक्षों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद ही इस विवाद का पटाक्षेप होने की उम्मीद है।