{"_id":"6973bbc544846f03c709a53e","slug":"the-car-of-people-going-for-immersion-of-ashes-overturned-woman-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-166031-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे लोगों की कार पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे लोगों की कार पलटी, महिला की मौत
Fri, 23 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना अरांव क्षेत्र के भारौल बाइपास पर अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जिजौली निवासी धनराज, आशा देवी, जूली, गुड्डी देवी, उषा देवी और दीपा कुमारी ईको कार से फर्रुखाबाद गंगा तट पर अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। परिजन के अनुसार आशा देवी की बहन का पांच दिन पहले निधन हुआ था और उसी की अस्थियां विसर्जित करने परिवार निकला था।
भारौल बाइपास पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार तेज गति से खंदी में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी अरांव भिजवाया। गंभीर रूप से घायल आशा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरांव ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।