फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The car caught fire after hitting the divider, the family saved their lives by jumping

डिबाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, परिवार ने कूद कर बचाई जान

Sat, 07 Aug 2021 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
The car caught fire after hitting the divider, the family saved their lives by jumping
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह नोएडा से भदोही जाते समय नसीरपुर थाना क्षेत्र के 48 माइल स्टोन के पास एक कार में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। कार सवारों ने किसी तरह उससे उतर कर जान बचाई।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 82 में बंगाली असिकनाथ परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह परिवार के साथ कार से भदोही जाने के लिए निकले थे। कार को उनका बेटा प्रशांत चला रहा था। उनके साथ में पत्नी श्वेता नाथ, बेटा आयुष्मान (13) भी थे। वे लोग छोटी बहन के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नसीरपुर थाना क्षेत्र के नगला जबहार के पास कार अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर दूसरी साइड पर चली गई। इसी दौरान कार का डीजल टैंक फटने से आग लग गई।
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग जलती हुई कार से जैसे-तैसे उतर गए। लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। पीड़ित परिवार के अनुसार कार में एक लैपटॉप समेत अन्य सामान रखा था। जानकारी होते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने जलती कार की आग बुझाई। लेकिन तब तक देर हो गई थी। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed