फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The budget of two billion rupees was not found in the past 11 months

11 माह बीते पर नहीं मिला दो अरब रुपये का बकाया बजट

Wed, 17 Feb 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The budget of two billion rupees was not found in the past 11 months
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...........
विज्ञापन

11 माह बीते पर नहीं मिला दो अरब रुपये का बकाया बजट
3.11 अरब की जिला योजना, अभी तक मिला सिर्फ एक अरब पांच करोड़
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में कई विभाग अभी तक हैं खाली हाथ, जिला प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भेजकर की जा रही है बजट की डिमांड
कई विभागों को बजट मिला लेकिन काम की रफ्तार रहीं सुस्त
राजकुमार सिंह
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना तो तीन अरब ग्यारह करोड़ से अधिक बनी थी। वित्तीय वर्ष के 11 माह बीतने को हैं लेकिन अभी तक जिले को एक अरब पांच करोड़ के करीब धनराशि ही मिल सकी है। कई विभाग तो ऐसे हैं जिन्हें फूटी कौड़ी तक नसीब नहीं हो सकी।
जिले के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना तो तीन अरब ग्यारह करोड़ से अधिक बनी थी लेकिन जिले के कई ऐसे विभाग में जिन्हें आज तक बजट के नाम पर एक भी रुपया नहीं मिला। जिला प्रशासन की ओर से लगातार धनराशि हासिल किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन करीब दो अरब का बजट एक माह 11 दिन में मिलना मुश्किल दिखाई देने लगा है। हालांकि मनरेगा योजना में बजट मिलने के कारण गांव में रोजगार देने के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए गए। बजट कम मिलने की वजह अधिकारी कोरोना काल को भी जिम्मेदार मान रहे हैं। जिला योजना में सड़क एवं पुल निर्माण के साथ-साथ स्वास्थय विभागों के लिए अलग से बजट नहीं मिला। सोशल सेक्टर की कई योजनाओं को बजट कम मिलने के कारण किसी के पेंशन अटकी तो किसी की छात्रवृत्ति न आने के कारण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विभाग अनुमोदित व्यय लाख रुपये में
1-कृषि विभाग- 32.00 -3.89
2-पशुपालन विभाग 543.96 -18.49
3-दुग्ध विकास 161.75 -31.37
4-वन विभाग 1323.16 -218.51
5-ग्राम्य विकास- 1371.00 -291.25
विशेष कार्यक्रम
6-रोजगार कार्यक्रम -7000.00 -6784.08
7-राजकीय लघु सिंचाई-245.32 -04.97
8-प्राथमिक शिक्षा 1642.28 -1089.92
9-माध्यमिक शिक्षा 1995.63 -152.91
10-प्रादेशिक विकास दल 32.97 -2.83
11-ग्रामीण स्वच्छता- 354.05 -354.05
- (पंचायती राज)
12-अनुसूचित जाति कल्याण 433.00 -80.70
13-पिछड़ी जाति कल्याण 367.02 -77.20
14-अल्पसंख्यक कल्याण 115.57 -4.40
15-समाज कल्याण सामान्य 208.53 -123.38
16-समाज कल्याण 812.64 -454.52
17-दिव्यांगजन सशक्तिकरण 323.48 -160.74
18-महिला कल्याण 787.70 -505.67
वह विभाग जो अभी तक रहे खाली हाथ
सहकारिता विभाग 363 लाख, पंचायतीराज 698.40 लाख, सामुदायिक विकास (ग्राम्य विकास) 605.21 लाख, निजी लघु सिंचाई विभाग 820.80 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत 21.30 लाख, खादी एवं ग्रामोउद्योग तीन लाख, सड़क एवं पुल निर्माण 3297.29 लाख, पर्यावरण 8.00 लाख,पर्यटन विभाग 270.00, प्राविधिक शिक्षा 24 लाख, एलोपैथिक 149.54 लाख, परिवार कल्याण 110.60 लाख, होम्योपैथिक विभाग 215.00 लाख, आयुर्वेद 56.99 लाख, यूनानी 42.66 लाख, पूल्ड आवास 50.00 लाख, ग्रामीण आवास 6000.00 लाख, नगर विकास (जल निगम) 583.16 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण 77.15 लाख रुपये शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना में अधिकांश विभागों को बजट मिला है। जिन विभागों को बजट नहीं मिल सका है उन विभागों के माध्यम से शासन को पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व उन विभागों को बजट मिलने की उम्मीद है।
चर्चित गौड़, सीडीओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed