फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bride got angry after seeing the groom's old age, refused to marry

Firozabad News: दूल्हे की अधिक उम्र देख भड़की दुल्हन, शादी से इन्कार

Thu, 25 Apr 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Apr 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
The bride got angry after seeing the groom's old age, refused to marry
शिकोहाबाद। दूल्हे की अधिक उम्र देखकर दुल्हन भड़क गई। खुद से 10 साल बड़ा दूल्हा देखकर दुल्हन मंडप से उठ गई। उसने शादी से इन्कार कर दिया। बातचीत से हल नहीं निकलने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बालाजी मंदिर के पास राज पैलेस गेस्ट हाउस में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जहां थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत लेबर कॉलोनी निवासी निशांत यादव की शादी जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहजहांपुर ओए निवासी नूतन से हो रही थी। दोनों ही पक्ष गेस्ट हाउस में खुशियां मना रहे थे। शहनाई बज रही थीं। बरात दरवाजे पर आ चुकी थी। दूल्हा जब मंडप पर पहुंचा, तो वहां खुद की उम्र से लगभग दस वर्ष अधिक उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन भड़क गई।
विज्ञापन

दुल्हन बीच मंडप से उठ खड़ी हुई और उसने सभी के सामने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर गेस्ट हाउस में मौजूद वर एवं वधु पक्ष में तफरा तफरी मच गई। बराती भी यह बात सुनकर दंग रह गए। इसके बाद दुल्हन के परिजन ने उसे समझाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक न सुनी और वह वहां से अपनी सहेलियों के साथ घर चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों ही पक्षों को थाने ले आया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात न बनने पर दोनों ही पक्षों ने अपना लेनदेन पूरा करके रिश्ता खत्म कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका। किसी भी पक्ष ने घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed