फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body will be cremated in Gurgaon Tarisi

गुड़गांव में होगा तारिषी के शव अंतिम संस्कार 

Sun, 03 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The body will be cremated in Gurgaon Tarisi
तारिषी के परिवारीजन
तारिषी का शव ढाका से सोमवार को दिल्ली लाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुड़गांव में होगा। दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जामंत्री पीयूष गोयल शव को रिसीव करने जाएंगे। फीरोजाबाद से परिवारीजन गुड़गांव के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

फीरोजाबाद में रहने वाले तारिषी के परिवारीजनों ने उसके शव को हिंदुस्तान लाने की मांग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी। रविवार को सुबह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि तारिषी का शव ढाका से सोमवार दोपहर तक दिल्ली लाया जाएगा। इसकी जानकारी पर सुहाग नगरी में मौजूद परिवारीजनों ने मांग की कि शव को आगरा तक फ्लाइट से लाया जाए। वहां से फीरोजाबाद लेकर जाकर अंतिम संस्कार किया जाए। हालांकि शव के देर से आने की वजह से दिक्कतें खड़ी होने पर तारिषी के चाचा अजीत जैन ने कहा कि तारिषी के पिता से बात कर तय किया गया है कि शव को दिल्ली से गुड़गांव ले जाया जाए। गुड़गांव में तारिषी का मकान है। अंतिम संस्कार के समय संजीव जैन के कनाडा, हांगकांग और ढाका में रहने वाले शुभ चिंतक भी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


सुषमा ने नगर विधायक को दी शव की जानकारी 
फीरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा को शाम सात बजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जानकारी दी कि तारिषी का शव ढाका से सोमवार को दोपहर दो बजे तक दिल्ली आ जाएगा। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि उन्होंने विदेशी मंत्री को बता दिया है कि अंतिम संस्कार गुड़गांव में होगा। विधायक भी पार्टीजनों के साथ सोमवार को सुबह गुड़गांव के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed