फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body of an old man who had left saying he was going to his daughter's house was found

Firozabad News: बेटी के घर जाने की कहकर निकले वृद्ध का शव मिला

Tue, 09 Sep 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The body of an old man who had left saying he was going to his daughter's house was found
मृतक गोरेलाल का फाइल फोटो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्ध का शव पड़ा मिला था। जिसको पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया था। परिजन ने अस्पताल पहुंचकर उनकी पहचान की है। वह सोमवार को बेटी के घर जाने की कहकर घर से निकले थे। लेकिन न तो बेटी के घर पहुंचे थे और न ही घर वापस आए थे। मंगलवार को पेमेश्वर गेट पर शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के आसफाबाद किशनगढ़ में किराए पर रहने वाले गोरेलाल जोशी (65) पुरोहित थे। वह मूलरूप से मटसेना में ऊंधनी के रहने वाले थे। तीन महीने पहले बिजली न होने पर वह घर के बाहर गली में सो रहे थे। रात में कुत्ते ने उनके कान में काट लिया। एक माह से उन्हें पानी देखकर डरने लगे थे। परिजन उन्हें आगरा और सैफई मेडिकल कॉलेज में ले गए, लेकिन आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार शाम को वह घर से बेटी के घर शांतिनगर जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद रात भर घर नहीं पहुंचे। तब परिजन उनकी तलाश में निकले। उधर सोमवार रात थाना दक्षिण पुलिस को पेमेश्वर गेट पर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर परिजन गोरे लाल की तलाश में निकले तो उन्हें पेमेश्वर गेट पर शव मिलने की जानकारी हुई तो बेटे बंटू, सुमित और अमित पीएम हाउस पहुंचे। शव देखते ही तीनों ने बताया कि शव उनके पिता है। पुत्र बंटू ने बताया कि पिता ने एंटी रैबीज की एक डोज के बाद शेष नहीं लगवाई थी। 10 दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed