{"_id":"68a31a2b1d35a0e06e0ae457","slug":"the-body-of-a-newborn-was-found-in-front-of-the-old-co-office-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-154464-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुराने सीओ ऑफिस के सामने मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुराने सीओ ऑफिस के सामने मिला नवजात का शव
Mon, 18 Aug 2025 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा रोड के समीप स्थित पुराने सीओ कार्यालय के पास एक नवजात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
सोमवार को एटा रोड स्थित पुराने सीओ ऑफिस के पास एक नवजात का शव मिला। जिसको देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नवजात का शव देखकर उसे यहां फेंकने वाले व्यक्ति को जमकर कोसा। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। आखिर में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नवजात का शव मिला था। शव को यहां कौन फेंककर गया है, इसकी जांच की जा रही है।