फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body of a labourer was found lying near the Gaunch garden.

Firozabad News: गौंछ के बाग के पास पड़ा मिला श्रमिक का शव

Wed, 17 Dec 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a labourer was found lying near the Gaunch garden.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
बुधवार को सुबह साइकिल से काम करने को निकला था घर से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद)। गौंछ के बाग के समीप एक श्रमिक का शव पड़ा मिला। शव पड़ा देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वह कारखाने में काम करने जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसकी हार्टअटैक से मौत हुई है।


बुधवार को सुबह थाना नारखी पुलिस को सूचना मिली की गौंछ के बाग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव के पास साइकिल पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी जांच पड़ताल के बाद उसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव कोटला निवासी मनोज कुमार (49) के रूप में हुई। वह एक चूड़ी फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह वह घर से फैक्टरी के लिए निकला था। आशंका है कि उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक मनोज के परिजनों ने बताया कि उसके दो बेटे प्रिंस एवं प्रवीन है। थाना प्रभारी नारखी राकेश गिरि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में श्रमिक की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed