फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body of a laborer who jumped into a canal was found after 27 hours.

Firozabad News: 27 घंटे बाद मिला नहर में कूदे मजदूर का शव

Tue, 07 Oct 2025 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
The body of a laborer who jumped into a canal was found after 27 hours.
प्रतीकात्मक फोटो 
- आमौर नहर में रविवार शाम कूदा था, आगरा पीएसी टीम ने सूरजपुर के पास से निकाला शव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसागंज। आमौर नहर में रविवार शाम छलांग लगाने वाले युवक आकाश का शव 27 घंटे की लंबी खोजबीन के बाद सोमवार रात बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही नहर किनारे मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आगरा से बुलाई गई पीएसी की टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला तुला गांव का रहने वाला आकाश सिरसागंज में रहकर बांस बल्ली की दुकान पर मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब 6 बजे उसने नहर की पुलिया के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और आमौर नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और सिरसागंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन 15 घंटे बीतने के बाद भी जब आकाश का पता नहीं चल सका, तो आगरा से पीएसी की टीम को बुलाया गया। सोमवार को पूरे दिन पीएसी की टीम स्टीमर की मदद से नहर में आकाश को खोजती रही। आखिरकार रात करीब 9 बजे सूरजनपुर के पास नहर में उसका शव मिल गया। जैसे ही पीएसी जवानों ने शव को बाहर निकाला, परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आकाश ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, आकाश के पिता ने फिलहाल पुलिस थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed