फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The backbone of the workers organization: Dharmaveer

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी: धर्मवीर

Fri, 05 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 05 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The backbone of the workers organization: Dharmaveer
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी: धर्मवीर - फोटो : अमर उजा‍ला
कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ की हड्डी के समान होते हैं, जिसके बिना कोई संगठन नहीं चल सकता। यह बातें शुक्रवार को शिकोहाबाद के एमसीएमटी स्कूल में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के संकल्प के साथ गांव-गांव पार्टी की झंडा पहुंचाना होगा। जिला के प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा तथा स्टीकर लगाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बड़ी जीत को लेकर हम अति उत्साहित नहीं हो। बल्कि हम सभी को मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। इस मौके पर सुमन चतुर्वेदी, महेश चंद्र राजपूत, सत्यपाल सिंह राजपूत, ठा. दिनेशपाल सिंह,राम औतार सिंह गुर्जर, राजीव प्रियदर्शी, प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट, सतीश यादव, राजीव गुप्ता, अखिलेश शर्मा, वृंदावनलाल गुप्ता, लख पति सिंंह बघेल, राम कैलाश यादव, सुमन प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed