फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The audience was ecstatic adorable pastimes

मनमोहक लीलाओं ने किया दर्शकों को भाव-विभोर

Tue, 03 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The audience was ecstatic adorable pastimes
 लाइन पार में आयोजित बाल रामलीला महोत्सव में खरदूषण, त्रिशरा वध एवं सिया हरण आदि की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। लीलाओं को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन


 नवरात्र के बाद आयोजित होने वाली रेलवे लाइनपार की बाल रामलीला में वनवास के समय पंचवटी में रह रहे राम, लक्ष्मण और सीता के पास रावण की बहन सूपर्णखा शादी का प्रस्ताव रखती है। उसके बार-बार विनती करने पर भी प्रभु राम उसे स्वीकार नहीं करते हैं तो वह अपने असली राक्षसी रूप में आ जाती है। इस पर लक्ष्मण उसके नाक और कान काट देते हैं। नाक-कान कटने पर वह अपने अपमान का बदला लेने के उद्देश्य से खरदूषण के पास जाती है। इस पर राम द्वारा उसका अंत कर दिया जाता है। खरदूषण की मृत्यु के बाद सूपर्णखां लंकापति रावण के पास जाती है और रो-रोकर अपना पूरा हाल बताती है। रावण अपनी बहन के नाक-कान कटे देखकर अपने मामा मारीच को अपने पास बुलाता है और योजना बनाता है।
विज्ञापन


 मारीच स्वर्ण मृग बनकर सीता को रिझाता है और सीता के कहने पर राम उसे पकड़ने निकल पड़ते हैं। उधर, मृग रूपी मारीच राम की आवाज निकाल धोखे से लक्ष्मण को भी बुला लेता है और सीता के कहने पर लक्ष्मण रेखा खींचकर वह भी निकल पड़ते। साधू का रूप धारण कर रावण धोखे से सीता का हरण कर लेता है। तब राम-लक्ष्मण सीता की खोज में निकल पड़ते हैं। राम की लीलाओं का कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। लीलाओं को देखने के लिए रामलीला मैदान में हजारों संख्या में दर्शक मौजूद थे। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर राजीव यादव और डा. ब्रजपाल पौनियां ने श्रीराम-सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका शॉल उढ़ाकर व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed