{"_id":"898928b3470e9d2ecfb4b4abdb6c3e1e","slug":"the-acid-burned-bodies-killed-shopper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध विक्रेता की हत्या कर शव तेजाब से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध विक्रेता की हत्या कर शव तेजाब से जलाया
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता दूधिया बबलू निषाद की हत्या कर शव कनेटा रेलवे क्रासिंग
विज्ञापन
से जमालपुर गांव जाने वाले मार्ग किनारे आलू के खेत पड़ा मिलने से
परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उसके चेहरे को तेजाब से जलाया गया था।
बुधवार सुबह जमालपुर मार्ग के पास आलू के खेत में युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। वहां से गुजर रहे रनवीर, बंटू और राजेश ने शव की शिनाख्त बबलू निषाद पुत्र राजेंद्र निवासी बरगद के रूप में की। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा चंद्रभान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भतीजा बबलू और करतार सिंह पुत्र उल्फत सिंह निवासी नूरपुर थाना बसईमोहम्मदपुर दूध का कारोबार करते थे। बबलू का दूध सही होने के कारण डेयरी वालों ने करतार से दूध लेना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर करतार बबलू से रंजिश मानने लगा और दो दिन पूर्व अगवा कर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। पहचान मिटाने को चेहरे को तेजाब से जला दिया। पुलिस ने बताया कि बबलू की हत्या सिर में किसी वजनदार वस्तु के मारने से हुई है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।