फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The accused who threw chicken remains at Kotla Chungi has been arrested

Firozabad News: कोटला चुंगी पर मुर्गे के अवशेष फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused who threw chicken remains at Kotla Chungi has been arrested
फिरोजाबाद। फ्लाईओवर के ऊपर से उत्तर क्षेत्र में 20 जुलाई को मुर्गे के अवशेष फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीट की दुकानें बंद कराने पर आरोपी रंजिश मान बैठा था। इसके बाद उसने यह साजिश रची थी। आरोपी का उद्देश्य इस पवित्र महीने में अराजकता फैलाना था। थाना उत्तर क्षेत्र में रविवार 20 जुलाई की रात कोटला चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर के ऊपर से मुर्गे के अवशेष फेंक दिए गए थे। इस घटना से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया था। 14 बीतने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम जाटवपुरी चौराहा निवासी सादमान बताया है। आरोपी को नगला पानसहाय से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह घटना सावन में मीट दुकानें बंद कराने पर की थी। इससे उसका नुकसान हो रहा था। उसने सावन के महीने में अराजकता फैलाने के लिए फ्लाईओवर से मुर्गे के अवशेष कोटला चुंगी चौराहे पर फेंके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed