फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thai Mangur fish may cause cancer administration got it destroyed

UP: मीट विक्रेता लोगों को परोस रहे कैंसर की बीमारी, इस मछली से है खतरा; मत्स्य विभाग ने छापेमारी कर कराई नष्ट

Thu, 23 Jan 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 07:07 PM IST
सार

मीट विक्रेता प्रतिबंतिध मछली की बिक्री कर रहे हैं। इसके सेवन से शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। लगातार सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन के साथ मत्स्य विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Thai Mangur fish may cause cancer administration got it destroyed
टीम ने जब्त की प्रतिबंधित मछली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मछली खाने के शौकीन लोगों के साथ मीट विक्रेता उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें कैंसर की बीमारी देने वाली प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बेची जा रही है। मत्स्य विभाग की टीम ने तहसीलदार के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रुकनपुरा मोहल्ले से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को जब्त किया। जिन्हें गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला रुकनपुर में विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली धड़ल्ले से मीट विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही है, जोकि मछली खाने के शौकीन लोगों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित कर रही है। बृहस्पतिवार को मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक प्रशान्त गंगवार ने अपनी टीम के साथ सूचना मिलने के बाद मोहल्ला रुकनपुर में छापेमारी की। 
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ तहसीलदार कीर्ति चौधरी भी मौजूद रहीं। टीम ने एक दुकान से प्रतिबंधित मछलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने प्रतिबंधित मछलियों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी है कि अगर प्रतिबंधित मछली की बिक्री की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक प्रशान्त गंगवार ने बताया कि थाई मांगुर मछली के सेवन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके लगातार सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मछली की बिक्री पूरे देश में प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने जब्त की गई मछलियों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed