फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Terror of monkeys, municipal corporation took initiative to catch

बंदरों का आतंक, पकड़वाने के लिए नगर निगम ने की पहल

Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys, municipal corporation took initiative to catch
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रहने वाले लोगों को बंदरों के उत्पात से जल्द राहत मिलेगी। बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर निगम ने पहल शुुरु कर दी है। इसके लिए मथुरा की एक एजेंसी से नगर निगम के अधिकारियों ने संपर्क किया। टीम मंगलवार को नगर निगम पहुंची और अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में बंदरों क ा उत्पात दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहा है। खुंखार हो चुके बंदर बच्चों के साथ राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों पर हमला करते हैं। सुहागनगरी में सबसे अधिक बंदरों का उत्पात दुर्गानगर, ओमनगर, हनुमानगंज, चंद्रवारगेट, तिलकनगर, बौधाश्रम, चौकीगेट, नई बस्ती, सुहागनगर, जैननगर के साथ अन्य क्षेत्रों में हैं। बंदरों को पकड़वाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद कई बार नगर निगम अधिकारियों से लिखित व मौखिक रुप से शिकायत भी की है। इस पर नगर निगम अधिकारियों ने बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रयास शुरु कर दिए हैं। अपर नगर आयुक्त शिव सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए मथुरा की एक एजेंसी से संपर्क किया गया है। टीम मंगलवार को मथुरा से फिरोजाबाद पहुंची। पकड़े गए बंदरों को आखिर छोड़ा कहां जाएगा। इस पर मंथन चल रहा है। फिलहाल दो स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें एक यमुना किनारे का बीहड़, तो दूसरा जिले के बाहर जंगल में। जगह फाइनल होते ही बंदरों को पकड़वाने का कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed