फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tenacity is possible with moral courage : Muni

निर्भिकता और आत्मबल से संभव है तप: मुनि

Tue, 13 Sep 2016 12:04 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 13 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tenacity is possible with moral courage : Muni
निर्भिकता और आत्मबल से संभव है तप: मुनि - फोटो : Amar Ujala
छदामीलाल जैन मंदिर में मुनि विनम्र सागर ने दिए प्रवचन
विज्ञापन

मुनि विनम्र सागर महाराज ने कहा कि तप देह को दंड देने या प्रताड़ित करने की प्रक्रिया नहीं है। पूर्व में इकट्ठा हुए कचरे को तप की आग में भस्म कर देना चाहिए। तप से हमारे अंदर की सहनशक्तियों को बल मिलता है।
श्री छदामीलाल जैनमंदिर में प्रवचन देते हुए मुनि महाराज ने पर्यूषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जमीन के अंदर गढ़ा हुआ खजाना, उसे निकालने के लिए मिट्टी को बाहर फेंकने की प्रक्रिया तपस्या है। तप करने के लिए निर्भिकता एवं आत्मबल की जरूरत होती है। कमजोर लोग तप को देखकर आश्चर्य करते हैं। तपस्वी लोग आनंद को प्राप्त करते हैं। हम धर्म की ठंडी आग में तपस्या नहीं कर सके तो विषय भोग की अग्नि में जलकर कष्टों में मरेंगे। उपवास करना, संयम करना तप है। कोई भी चीज गर्मी पाए बिना शुद्ध नहीं होती। इसी तरह आत्मा को तप से शुद्ध किया जा सकता है। अन्य मंदिरों में पर्यूषण पर्व की चर्चा होती रही।
विज्ञापन


इच्छाओं का विरोध ही तप है: मुकेश शर्मा
पीडी जैन इंटर कालेज में दशलक्षण पर्व पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने कहा कि इच्छाओं का विरोध ही तप है। मानव इंद्रियों का दास बनकर बैठ गया है। पांचो इंद्रियों के विषय भटकाने वाले हैं। तप द्वारा आत्मा पर पडे़ बुरे कर्म बदल जाते हैं। संचालन शिक्षक कमल जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बस्ती जैन मंदिर में हुई जलधारा
नई बस्ती स्थित जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव आयोजित किया। इंद्र स्वरूप बने बच्चे और भक्तों ने जिनाभिषेक किया। इस दौरान भक्ति की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed