{"_id":"64da34161e626187b3043d49","slug":"ten-thousand-cash-snatched-from-milkman-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-2769-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दूधिया से छीनी दस हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दूधिया से छीनी दस हजार की नकदी
Mon, 14 Aug 2023 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ में बिजलीघर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से दस हजार की नकदी छीन ली। बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
वीरेश कुमार गांव नया बांस का निवासी है। दूध का कारोबार कर रहा वीरेश सोमवार की दोपहर को एचडीएफसी बैंक शाखा खैरगढ़ से दस हजार रुपये की नकदी निकाल कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में जैसे ही वह विद्युत उपसंस्थान के नजदीक पहुंचा वैसे ही बाइक सवारों ने तमंचा सटाकर दस हजार की नकदी छीन ली। फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उसने भैंस वालों को देने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। जानकारी करने पर थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि खैरगढ़ क्षेत्र में एक दूधिया से को मोबाइल छीनने सूचना मिली है। जांच की जा रही है।