{"_id":"677add090a3cf0b6b70314c3","slug":"temple-doors-open-after-35-years-in-muslim-dominated-area-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140301-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में 35 साल बाद खुले मंदिर के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में 35 साल बाद खुले मंदिर के पट
Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर में 35 वर्ष से बंद मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति।
- फोटो : रसूलपुर में 35 वर्ष से बंद मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति।
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भगवान शिव और हनुमान जी के मंदिर को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ढूंढ निकाला है। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। यह 35 साल से बंद पड़ा था। जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामले की पूरी जानकारी की जा रही है।
पुराना रसूलपुर के गली नंबर आठ में एक मंदिर करीब पिछले 35 साल से बंद पड़ा हुआ था। मंदिर के आसपास पहले हिंदू आबादी थी। लेकिन वर्तमान में यह क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य है। वर्तमान में इस गली में हिंदू परिवार के महज चार परिवार ही रहते हैं। कुछ दिन पहले बजरंग दल और राष्ट्रीय युवा वाहिनी गाै प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को किसी तरह मुस्लिम क्षेत्र में मंदिर होने की जानकारी हो गई। शनिवार को पं. हृदेश शर्मा और मोहन बजरंगी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मंदिर खुलवा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर के बारे में पूरी जानकारी जुटाई गई।
संवत 2020 में हुआ था मंदिर का निर्माण
रसूलपुर क्षेत्र में जिस जगह मंदिर बना हुआ है। वह भूमि स्वामी तोतादास महाराज की थी। उनके तीन पुत्र रामदयाल, पंचम सिंह और लालाराम ने अपने पिता के देहांत के बाद उनकी स्मृति में इस मंदिर का निर्माण संवत 2020 में कराया था। इसके बाद तीनाें के परिवार अलग हो गए थे। और उन लोगों ने अपना ठिकाना भी बदल दिया। मंदिर की देखरेख न होने पर उसे किन्हीं लोगों ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन
मंदिर के पूजन पर करेंगे पुष्पवर्षा
करीब 35 साल बाद मंदिर खुलने से मोहल्ले के मुस्लिम समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उनका कहना था कि मंदिर को किसने और कब बंद किया था। इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन अब मंदिर खुल गया है। मंदिर में पूजन होने पर हिंदूवादी संगठनों और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
यह मंदिर पिछले करीब 30 से 35 साल से बंद पड़ा हुआ था। मंदिर के खुल जाने से मोहल्ले के लोग काफी खुश हैं। गली में हिंदू परिवार भी निवास करते हैं। - हीरालाल, पुराना रसूलपुर
- मोहल्ले के हिंदू समाज के लोगों को पूजा करने के लिए दूसरे मंदिरों में जाना पड़ता था। अब यह मंदिर खुल गया है यह बहुत ही हर्ष की बात है। - मोहम्मद अरबाज, पुराना रसूलपुर
-रसूलपुर क्षेत्र में मंदिर बंद पड़ा हुआ था। जिसे खुलवा दिया है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मामले की जानकारी कर रहे हैं। मंदिर के खोले जाने पर किसी ने भी किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। - रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी फिरोजाबाद