फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temperature reached 41 degrees, further increase expected in the next few days

Firozabad News: तापमान 41 डिग्री पहुंचा, अगले कुछ दिनों में और बढ़ोतरी की आशंका

Sun, 08 Jun 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, further increase expected in the next few days
तेज धूप के कारण स्टेशन रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद।
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच अब एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसका असर रविवार को स्पष्ट रूप से दिखना शुरू हो गया, जब पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आशंका है कि सोमवार को यह तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अब आने वाले दिनों में तापमान में लगातार इजाफा होने का अनुमान है। जिसके साथ गर्म हवाएं (लू) भी चलेंगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही बढ़ी गर्मी और तापमान का असर दिखने लगा था। दोपहर होते-होते गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय करते दिखे। शाम ढलने तक भी बढ़ी हुई गर्मी से खास राहत नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह का कहना है कि छिटपुट बादलों के बावजूद, अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने का अनुमान बन रहा है। ऐसे मौसम में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीषण गर्मी से शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी
फिरोजाबाद में गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में भी तेजी आ गई है। गन्ने का रस, मौसमी का रस, लस्सी, दही, छाछ के साथ-साथ नींबू पानी, अन्य शीतल पेय और कुल्फी-बर्फ की मांग काफी बढ़ गई है। हर कोई इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed