फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tell the achievements of the BJP government from house to house

Firozabad News: घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं भाजपाई

Mon, 22 May 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tell the achievements of the BJP government from house to house
फिरोजाबाद। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को पार्टी के कार्यकर्ता महाजनसंपर्क अभियान के दौरान झंडे के साथ गांव गांव में घर घर जाकर बताएंगे। प्रबुद्धजन से लेकर युवाओं तक को साथ लेंगे। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पानी से लेकर विकास के जो काम हुए हैं उन सभी उपलब्धियों को हम जनता तक पहुंचाएंगे। यह बात भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने कही। नागेंद्र प्रसाद दुबे ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान हमें पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करना है। इसे लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कह सकते हैं। सांसद चंद्रसेन जादौन ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को अभूतपूर्व बनाने जा रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा में सम्मेलन होंगे। एक माह तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और एक एक कार्यकर्ता घर घर जाएंगे। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि नौ साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने प्रदेश की सपा व केंद्र की कांग्रेस सरकार को घेरा। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि एक महीने में हर जगह जाकर संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता को निकाय चुनाव की तरह ही जुटना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिओम यादव, अवधेश पाठक, विजय प्रताप यादव, केशव सिंह फौजी, कन्हैया लाल गुप्ता, अमित गुप्ता, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पत्नी चुनी गई जनप्रतिनिधि, बैठकों में पति पहुंच रहे
हाल में ही संपन्न हुए निकाय चुनाव में छह महिलाएं चुनकर आई है। लेकिन बैठकों व पार्टी के कार्यक्रम में चुने गए जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच रहे हैं। कई जनप्रतिनिधि तो जीतने के बाद घर से निकल तक नहीं रही है। केवल स्वागत समारोह में ही पति के साथ ही दिखती है। पार्टी की बैठकों में चुने गए जनप्रतिधि की जगह उनके पति आ रहे हैं। पालिका में पूरी तरह पालिकाध्यक्ष के पति हावी हो गए हैं। अफसरों को निर्देश देने के साथ समस्या हल कराकर सोशल मीडिया पर फोटो भी अपलोड कर रहे हैं। आमजन के बीच में अब चर्चा यह हो गई है कि ऐसे जनप्रतिनिधि होने का क्या फायदा, जिनके पति पालिका चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed