{"_id":"61a70a93c5488861ae7ad496","slug":"teenager-molested-in-medical-college-firozabad-news-agr5163753160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में किशोरी के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में किशोरी के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां की देखभाल कर रही किशोरी के साथ मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी युवक किशोरी को कमरे में बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की मां को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने की धमकी दी। परिजनों के आने पर किशोरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के आलाधिकारियों से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर मेडिकल कॉलेज के अफसरों ने जांच बैठा दी है।
दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी की मां विगत दिनों से बीमार है। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी देखभाल करने के लिए 14 वर्षीय किशोरी रविवार रात अस्पताल में रुकी थी। आरोप है कि नाइट ड्यूटी करने वाला कर्मचारी किशोरी को बार-बार अपने कमरे में बुला रहा था। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी यदि तुम कमरे में नहीं आई तो तुम्हारी मां को जहर का इंजेक्शन देकर मार देेंगे।
आरोपी की धमकी के बाद वह दहशत में आ गई और उसने फोन कर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी के भाई ने बताया कि मां की छुट्टी कराने के बाद उसने आरोपी युवक से बात की तो वह भी धमकी देने लगा। इस पर उसने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पूरे मामले की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।