फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager held hostage, stripped and beaten

Firozabad News: किशोर को बनाया बंधक, अर्धनग्न कर पीटा

Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager held hostage, stripped and beaten
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में युवकों ने एक किशोर को जबरन बंधक बना लिया। आरोप है कि युवकाें ने किशोर को अर्धनग्न अवस्था में बेरहमी से पीटा। किशोर ने मौका पाकर अपने घर जानकारी दी। तब किशोर के पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर किशोर को मुक्त कराया है। पांच दिन तक किशोर यहां बंधक रहा। पीड़ित ने युवकाें के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहम्मदपुर पुराना कारखाना निवासी वकील अहमद ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके बड़े बेटे समीर ने हाजीपुरा गली नंबर 20 निवासी शाहबेज के साथ कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी ली थी। जिसे शाहबेज ने नुकसान दिखाकर खत्म कर दिया। जब उसके बेटे समीर ने नुकसान की जानकारी मांगी तो उसने टालमटोल कर दिया। इसके बाद उसका 16 वर्षीय बेटा छोटे पुराने कारखाने के पास खड़ा था। तभी शाहबेज और उसका भाई जुबेर बाइक पर जबरन छोटे को अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने छोटे को अपने घर में बंधक बना लिया। पांच दिन तक छोटे को घर में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

साथ ही अर्धनग्न कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। किशोर ने किसी तरह मौका पाकर फोन अपनी बहन को किया। तब किशोर के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को पुलिस युवकाें के घर पहुंच गई और किशोर को मुक्त कराकर परिजन के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोर को मुक्त करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed