{"_id":"665f3c6c57c1d214dc01d7f5","slug":"teenager-fell-into-pan-of-boiling-vegetables-and-got-badly-burnt-in-firozabad-who-went-to-eat-bhandara-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: भंडारा खाने गया किशोर खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरा, बुरी तरह झुलसा; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: भंडारा खाने गया किशोर खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरा, बुरी तरह झुलसा; हालत नाजुक
Tue, 04 Jun 2024 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:27 PM IST
सार
भंडारा खाने गया किशोर खौलती सब्जी की कड़ाही में गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भंडारा खाने गया किशोर खौलती सब्जी की कड़ाही में गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने नाजुक हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां स्वास्थ्य लाभ न होने पर परिजन उसको आगरा ले गए। एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामला एका थाना क्षेत्र के नगला कृपि गांव का है। गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि नौ वर्षीय बेटा गोलू अपनी ननिहाल थाना क्षेत्र के ही नगला छिद्दी झाल गोपालपुर गांव गया था। वहां सोमवार शाम उसके मामा राजपाल के यहां भंडारे की दावत थी। गोलू भी इसमें मदद कर रहा था। उसी समय गोलू बिना देखे पीछे की ओर से जा रहा था। पास में ही पीछे बड़ी कड़ाही में सब्जी बन रही थी। गोलू उसी कड़ाही में गिर गया।
विज्ञापन
मौजूद लोगों ने उसको तुरंत कड़ाही से बाहर निकाला। तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। स्थानीय लोग उसको लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पिता धर्मेंद्र ने बताया कि अलीगढ़ में उपचार के दौरान लाभ नहीं मिला तो उसको लेकर आगरा पहुंचे। जहां एक निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन