फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teenager drowned while taking bath in Yamuna in Firozabad divers are looking for her

यमुना में स्नान करते समय डूबने लगीं बहनें: लोगों ने एक को बचाया, दूसरी तेज बहाव में बह गई, गोताखोर कर रहे तलाश

Tue, 30 May 2023 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 07:35 PM IST
सार

फिरोजाबाद में यमुना में स्नान करते समय दो बहनें डूबने लगीं। लोगों ने एक को बचा लिया लेकिन दूसरी तेज बहाव में बह गई। गोताखोर उसे तलाशने में जुटे हैं।
 

विज्ञापन
teenager drowned while taking bath in Yamuna in Firozabad divers are looking for her
Firozabad: यमुना में डूबी बालिका की तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने गईं दो बहनें स्नान करते समय डूबने लगीं। पास में स्नान कर रहे बच्चों ने बड़ी बहन को बचा लिया लेकिन छोटी गहरे पानी में जाने से डूब गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों व गोताखोरों ने बालिका की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश करा रही है।

विज्ञापन

काफी खोजा लेकिन नहीं मिली

घटना नगला सिंघी थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव की है। गांव निवासी रिपुदमन सिंह की दो पुत्रियां 12 वर्षीय प्रतीक्षा और 10 वर्षीय अपेक्षा गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह 7 बजे नियामतपुर घाट पर आस्था की डुबकी लगाने गईं थीं। यमुना में स्नान करने के दौरान दोनों बहनें डूबने लगीं। बालिकाओं के शोर मचाने पर वहां स्नान कर रहे गांव के ही अन्य बच्चों ने बड़ी बहन प्रतीक्षा को तो बाहर निकाल लिया। अपेक्षा गहराई में चली गई। बच्चों ने उसको भी काफी खोजा, किंतु वह नहीं मिली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा पांच की छात्रा है

यमुना पर स्नान करने पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर घाट पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के गोताखोरों ने डूबी बालिका की तलाश की। इस बीच पुलिस और गोताखोरों की टीम भी वहां पहुंच गई। उन्होंने भी बालिका की तलाश की, किंतु शाम तक बालिका नहीं मिली। अपेक्षा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है।


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख बिलख उठे परिजन

बालिका की तलाश की जा रही

एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि यमुना में बालिका के डूबने की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस व गोताखोरों की टीमें भेज दी गई हैं। टीमें बालिका की तलाश कर रही हैं। अंधेरा होने तक बालिका नहीं मिली तो सुबह फिर से टीमें उसकी तलाश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed