फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Technician grade 2 officer got burnt due to electric shock, treatment is going on

Firozabad News: करंट लगने से झुलसे तकनीशियन ग्रेड 2 अधिकारी, चल रहा उपचार

Sun, 23 Mar 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Technician grade 2 officer got burnt due to electric shock, treatment is going on
करंट लगने से झुलसे जसराना बिजलीघर पर तैनात टेक्नी​शियन ग्रेडटू अ​​धिकारी
- जसराना के 132 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर का मामला, कार्य करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। 132केवी ट्रांसमिशन पावर हाउस पर कार्य करते हुए तकनीशियन ग्रेड 2 (टीजीटू) अधिकारी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में मौजूद जेई एवं कर्मचारियों ने उन्हें जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें फिरोजाबाद रेफर कर दिया। बाद में परिवलन एवं अधिकारियों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

जसराना के झपारा में मौजूद 132 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर पर बिहार के जिला नवादा के गांव जलालपुर निवासी आदित्य सागर टेक्नीशियन ग्रेडटू के पद कार्यरत थे। शनिवार की सायं वह बिजलीघर पर पीटी की रिपेयरिंग का कार्य कर रहे थे। अवर अभियंता ट्रांसमिशन 132केवी बिजलीघर बृजेश कुमार ने बताया कि पीटी का कार्य देखते समय अचानक दूसरी पीटी से हाथ छू गया। जिसके कारण टीजीटू झुलस गए। उनका आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार है। वहीं, सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed