फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers will hold conch shell rally for restoration of old pension

Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक करेंगे शंखनाद रैली

Fri, 01 Sep 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers will hold conch shell rally for restoration of old pension
शिकोहाबाद। शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक आदर्श जनता विद्यालय मोहम्मदपुर बैरई में हुई। बैठक में आगामी एक अक्तूबर को पेंशन शंखनाद रैली दिल्ली की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। वहीं ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्ण ने कहा कि पुरानी पेंशन सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। अपने अधिकारों को पाने के लिए हम सभी को संगठित होकर आवाज को बुलंद करना होगा, तभी पुरानी पेंशन बहाली संभव है। डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे लिए जीवन और मरण का प्रश्न है। इसके लिए हम 2024 चुनाव से पहले सभी कर्मचारी पूरी ताकत झोंक देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजेंद्र यादव एवं संचालन गौरीशंकर बिंद ने किया। इस अवसर पर पारुल सिंह राना, विनय यादव, हरवीर सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, आत्म प्रकाश, प्रदीप कुमार, शैलेश यादव, नीतू यादव, रुचि ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed