फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers' union protested against the termination of service of ad-hoc teachers.

Firozabad News: शिक्षक संघ ने धरना देकर तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति का जताया विरोध

Wed, 29 Nov 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union protested against the termination of service of ad-hoc teachers.
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। इस दौरान उन्होंने काॅलेजों में तैनात एक दर्जन तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने का विरोध जताया।इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव का कहना था कि शासन के निर्देश पर प्रबंध तंत्र ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। जबकि इन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय प्रबंधतंत्र ने तदर्थ के रूप में की थी, जब काॅलेजों में शिक्षकों की कमी थी और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। संबंधित शिक्षक 25 से 30 वर्ष तक काॅलेजों में अपनी नियमित सेवाएं देते हुए समय-समय पर अपनी विनियमितीकरण की मांग करते रहे। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षक संघ भी सदन से लेकर सड़क तक धरना प्रदर्शन करते हुए उक्त शिक्षकों का समर्थन करता रहा। लेकिन प्रदेश सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास करने का नारा देने वाली सरकार ने दिवाली से पूर्व उनकी सेवा समाप्त कर दी। परिणाम स्वरूप इनके स्वजनों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसलिए प्रदेश सरकार से मांग की है, कि इस आदेश पर पुन: विचार करते हुए तदर्थ शिक्षकों के जीविकोपार्जन के लिए व्यवस्था की जाए। मौके पर जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा, सुरेश कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, पंकज भारद्वाज, भूरी सिंह, राजकुमार उपाध्याय, प्रमोद कुमार और लोकेंद्र सिंह गुर्जर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed