फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers protested by wearing black bands on the second day as well.

Firozabad News: दूसरे दिन भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 24 Sep 2025 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Sep 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested by wearing black bands on the second day as well.
 काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध जताते ​शिक्षक। स्त्रोत: संगठन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। यह विरोध वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों से टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बुधवार को कहा, सेवारत शिक्षकों पर टीईटी थोपना अन्यायपूर्ण है। वे पहले से ही शिक्षण कार्य कर रहे हैं और अपनी योग्यताओं को सिद्ध कर चुके हैं। केंद्र सरकार को इस विषय में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जिला मंत्री सलिल यादव ने जानकारी दी कि यह अभियान 23 सितंबर से 15 अक्तूबर तक जनपद के सभी विकास खंडों में चलेगा। इस दौरान शिक्षक हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे और ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सर्वोच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से इस अभियान को मजबूती से समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed