{"_id":"66db4d7c93ede50bfa0c7aa4","slug":"teachers-death-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-132833-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में शिक्षिका की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में शिक्षिका की मौत, हत्या का आरोप
Sat, 07 Sep 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन स्कूल प्रशासन पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव रानीपुर निवासी सोनम (24) प्रेम देवी लालाराम इंटर कॉलेज के प्राइमरी विंग में बच्चों को पढ़ती थीं। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अवकाश होने के बाद स्कूल वैन से प्रधानाचार्य व अन्य बच्चों के साथ शिक्षिका को छोड़ने घर जा रही थी, तभी रास्ते में शिक्षिका की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वह सरकारी एंबुलेंस से शिक्षिका को ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव रखकर हंगामा किया।
हंगामा की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि स्कूल वैन शिक्षिका को छोड़ने के लिए घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। जैसे ही वह वैन से नीचे उतरीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। स्कूल स्टाफ ने शिक्षिका के भाई को मौके पर बुलाया था। वही0 शव को ट्रामा सेंटर ले गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।