फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher union protested for old pension

Firozabad News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक संघ ने दिया धरना

Sun, 16 Jul 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher union protested for old pension
फिरोजाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर डीआइओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीआइओएस को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शासन निस्तारण कराने में असफल रहा है। अब जल्द से जल्द निस्तारण नहीं किया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसका उत्तरदायित्व शासन और प्रशासन का होगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करते हुए नियमित रूप से वेतन का भुगतान करना चाहिए। सीबीएसई बोर्ड के समान यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का पारिश्रमिक किया जाए। इसके साथ ही वर्ष 2018-19 और 2020 के मूल्यांकन की धनराशि का भुगतान किया जाए। वेतन अवशेष, महंगाई भत्ता, चयन, प्रोन्नत, पदोन्नति आदि के अवशेष का भुगतान, 2014 से बंद की गई सामूहिक बीमा को फिर से लागू किया जाना चाहिए। इसके बाद पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआइओएस निशा अस्थाना को सौंपा। मौके पर पंकज भारद्वाज, तेजवंत, संजीव कुमार जैन, राजेश कुमार सिंह, हिमांशु शर्मा, ओम प्रकाश यादव, राजकुमार उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, अनुपम शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed