फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher beaten up for opposing molestation outside coaching center

कोचिंग सेंटर के बाहर छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षक को पीटा

Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher beaten up for opposing molestation outside coaching center
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित कोचिंग सेंट के बाहर छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। कोचिंग संचालकों ने प्रार्थनापत्र सौंपा।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप कई कोचिंग है। यहां बृहस्पतिवार को कुछ युवकों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की जा रही थी। कोचिंग के शिक्षक ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोचिंग संचालकों से मामले की जानकारी की। एसएसआई अजय कुमार चक ने बताया कि कोचिंग संचालकों ने सामूहिक रुप से प्रार्थना पत्र दिया है। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पीआबी को तैनात की गई है। साथ ही कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए है कि वह छात्र-छात्राओं को आईडी जारी करें। आई कार्ड नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक के साथ मारपीट किए जानकारी नहीं है और न ही तहरीर आई है। इधर, घटना की जानकारी पर एबीवीपी के छात्र-छात्राएं भी मौके पर पहुंच गए। कोचिंग संचालकों से मुलाकात कर घटना की निंदा की। एबीवीपी के महामंत्री अतुल राठौर ने एंटी रोमियो स्क्वैड तैनात किए जाने की मांग की। छात्रा प्रमुख अवनि यादव ने छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता जताई। बाद में, एबीवीपी ने जिला प्रशासन के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर कुशाग्र अग्रवाल, नेहा सिंह, विख्यात, भोला यादव, राहुल, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed