{"_id":"5e18b33c8ebc3e87b96e3169","slug":"teacher-association-protest-firozabad-news-agr4241679163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने 21 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने 21 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव के नेतृत्व में 21 सूत्री मांगों को लेकर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने मांग की कि सांसदों एवं विधायकों की तरह हमें भी पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। प्रेरणा ऐप को वापस लिया जाए। शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह ही कैश-लैस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही पद का न्यूनतम वेतन 17140 एवं 18150 की राजाज्ञा जारी की जाए।
विधायक हरिओम यादव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष यतेंद्र सिंह, जिलामंत्री हरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी यादव, राघवेंद्र सिंह जादौन, अतुल कुमार, जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, ओमप्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, विशेश्वर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नारखी नरेंद्र कुमार गौतम, योगेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, रामनरेश यादव, केरन सिंह, विनीत यादव, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।