{"_id":"663bc94e1f05a9de4c0253c4","slug":"taxi-driver-dies-of-heart-attack-while-walking-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-124093-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टहलते समय दिल का दौरा पड़ने से टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टहलते समय दिल का दौरा पड़ने से टैक्सी चालक की मौत
Thu, 09 May 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 09 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा से वोट डलवाने के लिए सवारी को फिरोजाबाद लेकर आए टैक्सी ड्राइवर की दिल का दौरा पड़ने से उत्तर थाना क्षेत्र में मौत हो गई। बुधवार को परिजन ने उसके शव का शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना ताजगंज के धांधूपुरा निवासी आशीष (27) टूरिस्ट टैक्सी चलाता था। वह मंगलवार को आगरा से सवारी लेकर फिरोजाबाद वोट डलवाने के लिए आया था। सवारी को उतारकर उसने कार खड़ी कर दी। वह पैदल ही सड़क पर टहल रहा था, तभी अचानक सड़क पर गिर गया। उसके गिरते ही काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। तब उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया था। पता चलते ही उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान आशीष के रूप में की। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके भी एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।