{"_id":"68dc21e242ac7d90ec053614","slug":"tanu-became-dios-for-a-day-gave-instructions-to-the-employees-regarding-discipline-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-157390-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक दिन के लिए डीआईओएस बनीं तनु, कर्मचारियों को दिए अनुशासन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक दिन के लिए डीआईओएस बनीं तनु, कर्मचारियों को दिए अनुशासन के निर्देश
Wed, 01 Oct 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस बनीं छात्रा का स्वागत करते डीआईओएस। स्त्रोत: शिक्षा विभाग
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत राजकीय हाई स्कूल सिविल लाइन की कक्षा 10 की छात्रा तनु तिवारी को एक दिन का जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बनाया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचने पर तनु का बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उसे कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। तनु ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सभी पटल सहायकों को समय पर आने, कार्यों को निष्ठा से करने और समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
तनु तिवारी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करती हैं, जिसमें छात्राओं को उच्च पदों पर बैठाकर उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य भी भविष्य में एक उच्च अधिकारी बनना है, जिसके लिए वह पूरे मन से पढ़ाई करेंगी।