फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Taking action against the defaulters, took down the transformer

बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उतारे ट्रांसफार्मर

Sat, 09 Jul 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Taking action against the defaulters, took down the transformer
जसराना। एकमुश्त समाधान लागू होने के बाद भी बकाए का भुगतान न करने वाले बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तीन गांवों से छह ट्यूबवेल कनेक्शनों से ट्रांसफार्मर उतार लिए। वहीं कई गांवों में लाखों के बकाएदार घरेलू कनेक्शनधारकों के मीटर उतारे गए।
विज्ञापन

एसडीओ मनोज बघेल के साथ जसराना देहात फीडर पर तैनात जेई नवेंद्र कुमार ने क्षेत्र के गांव नगला गंगे, नगला नथुआ एवं पलिया दोएम में कार्रवाई की। इस दौरान बिल का भुगतान ने करने पर नगला गंगे से एलन सिंह, तिलक सिंह, नगला नथुआ से फौरन सिंह, पलिया दोएम से रमेश चंद्र व एक दो अन्य समेत कुल छह ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मरों को उतारा गया।
विज्ञापन

वहीं विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच लोगों के घरेलू कनेक्शनों के मीटर उखाड़े गए। विद्युत विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से गांवों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान विद्युत अधिकारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। एसडीओ मनोज बघेल ने बताया शासन के निर्देश पर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर उतरवाने के साथ ही दस से अधिक उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed