फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Swine flu confirmed in eight-year-old schoolgirl; second case in the district.

Firozabad News: आठ वर्षीय छात्रा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, जिले में दूसरा मामला

Tue, 01 Sep 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Swine flu confirmed in eight-year-old schoolgirl; second case in the district.
फिरोजाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया है। टूंडला क्षेत्र की निजामी बस्ती निवासी आठ वर्षीय छात्रा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। छात्रा को घर पर ही आइसोलेट कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

वह मिठाई कारोबारी की पुत्री और क्राइस्ट द किंग स्कूल की छात्रा है। बताया गया कि कुछ दिन पहले उसे बुखार आया था। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने निजी पैथोलॉजी में उसकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी सूचना दी गई।जिले में पहले से एक मरीज मिलने के बाद अब आठ वर्षीय छात्रा के संक्रमित पाए जाने से स्वाइन फ्लू का यह दूसरा मामला हो गया है। टूंडला के अधीक्षक डॉ. सोनू चतुर्वेदी ने बताया कि निजामी बस्ती निवासी आठ वर्षीय बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मरीज की स्थिति और आवश्यक एहतियाती कदमों पर नजर बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed