फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   swachata sarvekshan,safai abhiyan,shikohabad,shikohabad nagarpalika,shikohabad nagarpalika up

नगर पालिकाओं में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
swachata sarvekshan,safai abhiyan,shikohabad,shikohabad nagarpalika,shikohabad nagarpalika up
शिकोहाबाद नगर पालिका। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में नगर पालिका शिकोहाबाद ने जिले में पहला, प्रदेश में तीसरा और देशभर में 95वां स्थान पाया है।
विज्ञापन

देशभर की नगर पालिकाओं में शिकोहाबाद पालिका ने 3397.23 अंक हासिल करते हुए 95वीं हासिल की है।
खास बात यह है कि पिछले तीन साल के स्वच्छ सर्वेक्षणों में भी पालिका ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर हैट्रिक लगाई है। इस सम्मान से नगरवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने सभी नगर वासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि नगरवासियों के सहयोग से और पालिका कर्मियों की मेहनत से आज हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। अब हमें अगली बार प्रदेश में प्रथम स्थान और देश में दसवां स्थान पाने के लिए भरसक प्रयास करने होंगे।

अगली बार स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में प्रदेश में प्रथम और देश में दसवां स्थान लाने का लक्ष्य है। नगरवासी और पालिका कर्मचारी इस दिशा में काम करेंगे। सभी लोग डोर टू डोर कूड़ा लेने जा रहे कर्मचारियों को कूड़ा दें। सड़क और गलियों पर कूड़ा न फैंके। प्रधानमंत्री के मूल मंत्र राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें। -अवधेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, शिकोहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed