{"_id":"5f40079f8ebc3e3cf023d133","slug":"swachata-sarvekshan-firozabad-utter-pradesh-fastest-mover-city-2020-firozabad-news-agr455787370","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - फास्टेस्ट मूवर सिटी का अवार्ड मिलने के बाद हाईटैक होगी सुहागनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - फास्टेस्ट मूवर सिटी का अवार्ड मिलने के बाद हाईटैक होगी सुहागनगरी
विज्ञापन
फास्टेस्ट मूवर्स का अवार्ड मिलने के बाद मेयर का सम्मान करते उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी को फास्टेस्ट मूवर सिटी का अवार्ड मिलने के बाद नगर निगम अधिकारियों में उत्साह बना हुआ है। इसके चलते सुहागनगरी को और आधुनिक बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार को बुके देकर स्वागत किया। साथ ही नई उमंग के साथ सुहागनगरी की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रणनीति तैयार करना शुुरू कर दी।
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में सुहागनगरी को नंबर वन पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए चनौरा स्थित खत्ताघर पर गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए तीन सौ मीट्रिक टन प्लांट की स्थापना की जाएगी। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए किसी कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों पर न आए और सुहागनगरी की सड़कें 24 घंटे साफ सुथरी बनी रहे। डोर-टू- डोर अभियान के दौरान गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लेने की व्यवस्था जल्द शुरू करने पर मंथन किया जा रहा है। ताकि आने वाले वर्ष में बेहतर अंक मिलने के साथ ही फास्टेस्ट मूवर सिटी से भी अच्छा अवार्ड मिल सके।
महिलाओं को जागरूक करने के लिए नगर निगम करेगा पहल
गीले कूड़े से जहां नगर निगम द्वारा खाद बनाई जाएगी। वहीं सूखे कूड़े को और अधिक प्रयोग में लाने के लिए नगर निगम द्वारा महिलाओं को जागरूक करने की पहल की जाएगी। इसके लिए 25 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ अन्य समूहों की महिलाओं को जोड़ने के साथ ही महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिससे महिलाएं जागरूक होने के साथ ही कचरे से सुंदर-सुंदर आइटमों को तैयार कर उनकी बिक्री बाजारों में कर सकें।
विज्ञापन
कचरे से बने सामान की बिक्री का प्रचार-प्रसार करेगा निगम
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि महिलाओं द्वारा कचरे से बनाए गए सामान को बाजारों में बेचने के लिए नगर निगम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिससे महिलाओं की आय में और अधिक बढ़ोत्तरी होने के साथ ही उत्साहवर्धन किया जा सके।