फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suspicious youth found hiding in BJP leader's house

Firozabad News: भाजपा नेता के घर में छिपा मिला, संदिग्ध युवक

Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Suspicious youth found hiding in BJP leader's house
फिरोजाबाद। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर में शनिवार देर रात कच्छा-बनियानधारी युवक घुस गया। रात करीब एक बजे लौटे भाजपा नेता ने हलचल देख घर की तलाशी ली। तो युवक चूड़ी के तोड़ा के बीच छिपा दिखा। युवक राजस्थान के नूँह जिले का बताया गया है। घर में जगार देख अर्टिका कार सवार चार युवक भाग गए। थाना रसूलपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा अनिल भारद्वाज का पुराना रसूलपुर क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। प्रतिष्ठान की ऊपरी मंजिल पर अनिल का परिवार रहता है। शनिवार रात करीब एक बजे अनिल खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौटे थे। घर में उनका पुत्र और पुत्रवधु के अलावा बेटी थी। अनिल ने पुत्र को फोन कर दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर प्रवेश करते ही उन्हें चूड़ी के स्टॉक के बीच हलचल दिखी। उन्हें बनियान और पैंट पहने युवक दिखा। सूचना थाना रसूलपुर पुलिस को दी। पुलिस युवक को थाने ले आई। युवक ने पुलिस को अपना नाम इमरान निवासी नूँह, राजस्थान बताया। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि जिस वक्त वह घर आये थे। उस दौरान एक मटमैले रंग की कार भी घर से चंद कदम दूर खड़ी थी। लेकिन शोरगुल होते ही कार सवार वहां से भाग खड़े हुए। संभवत: वे पकड़े गए युवक के साथी रहे होंगे।
विज्ञापन



- युवक के बारे में नूँह की पुलिस को सूचना देकर आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। पूरे मामले की संजीदगी के साथ पड़ताल की जा रही है। उसके साथी भी इसकी भी जांच कर रहे हैं। - कमलेश सिंह थाना प्रभारी रसूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed