फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   survey to create model village to Jamalpur

जमालपुर को मॉडल गांव बनाने को किया सर्वे

Tue, 19 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 19 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जमालपुर को सॉलिड लिक्विड बेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत मॉडल के रूप में तैयार करने की कवायद अमर उजाला की खबर के बाद शुरू की गई है। 25 मई को बायो सोलर इनर्जी की लखनऊ की टीम गांव में दस्तक देगी। बायोगैस प्लांट स्थापित होने के साथ घरों पर गैस का खर्च कम होगा। मंगलवार को टीम ने गांव में दस्तक देने के साथ सर्वे किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम विजय किरन आनंद ने जिले के 20 गांवों की साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही इन गांवों में बायोगैस प्लांट की स्थापना करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। प्रस्ताव बना, शासन की हरी झंडी मिलने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। अमर उजाला ने इस योजना की हकीकत गत दिवस प्रकाशित की थी। इसके बाद डीएम ने जिला कोआर्डिनेटर राजीव नयन गुप्ता को सर्वे करके गांव की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कोआर्डिनेटर ने जमालपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव को मॉडल के रूप में विकसित करने की चरचा की। नालियों का पानी कैसे गांव से बाहर तक पहुंचे इसको भी देखा। जिला कोआर्डिनेटर ने कहा कि जमालपुर गांव को सालिड लिक्विड बेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत मॉडल के रूप में बनाया जाएगा। गांव में दस परिवारों को बायोगैस प्लांट से गैस मुहैया कराने का निर्णय लिया है। गोबर लाओ, ईंधन ले जाएं नारे के तहत करीब साढ़े तीन से चार लाख कीमत से प्लांट लगेगा तथा 550 मीटर नाले का निर्माण होगा ताकि गांव का गंदा पानी बाहर भेजा जा सके। पानी एवं मीथेन गैस के माध्यम से खाना पकाने की गैस प्लांट से परिवारों को मिलेगी। 25 मई को बायो सोलर इनर्जी की लखनऊ की टीम गांव में ही दस्तक देगी। जमालपुर के बाद पहाड़पुर में इस प्लांट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


गंदा पानी पीने को विवश छात्र
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। प्राथमिक स्कूल जमालपुर में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों के पीने के शुद्ध पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप लंबे अर्से से खराब पड़ा है इसके कारण स्कूली छात्र-छात्राएं ड्रम में भरा गरम पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed