फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sunshine shone in the city, fog prevailed in the village

Firozabad News: शहर में खिली दिखी धूप, गांव में छाया रहा कोहरा

Fri, 16 Jan 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sunshine shone in the city, fog prevailed in the village
फोटो-17-ग्रामीण अंचल में बृहस्पतिवार की सुबह छाया कोहरा। संवाद
फिरोजाबाद। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार को जहां शहरी इलाकों में धूप खिली दिखाई दी। वहीं ग्रामीण अंचल में कोहरे की सफेद चादर तनी दिखाई दी। किसान आलू की फसल को पिछैती झुलसा रोग से बचाव का इंतजाम करने में जुटे हैं। शाम होते ही एक बार फिर चहुंओर कोहरा छाया दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह शीतलहर के चलते मौसम काफी ठंडा था। लोग सर्दी से बचाव का इंतजाम करके घरों से निकले। धूप जैसे ही खिली तो लोगों को शीतलहर से राहत मिलती दिखाई दी। ग्रामीण अंचल में सुबह से घने कोहरे की चादर दिखाई दी। इसके कारण किसानों के चेहरों पर चिंता का भाव दिखाई दिया। क्योंकि आलू की फसल के लिए घना कोहरा काफी नुकसानदायक है। आलू की फसल में पिछैती झुलसा रोग लगने की संभावना है। इसके कारण किसान आलू की फसल के आसपास धुंआ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के डा.ओमकार सिंह यादव ने कहा कि मौसम में काफी बदलाव होने की संभावना कम है। भले ही ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा रहा हो लेकिन इससे पिछैती झुलसा रोग लगने की संभावना कम है। मौसम अनुकूल होने के कारण आलू का उत्पादन इस बार ठीक होने की उम्मीद है। हालांकि अभी मौसम में नमी की जरूरत गेहूं की फसल को है। 17 जनवरी को हल्के बादल छाए रहने के साथ 18 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed